जब ट्रेन से सफर के लिए निकल पड़ा एक लंगूर !
- By rakesh --
- 15 Jul 2025 --
- comments are disable
राँची:सिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़गपुर-राँची लोकल ट्रेन में चढ़ गया लंगूर,विंडो सीट पर बैठकर आम यात्रियों के साथ शांतिपूर्वक यात्रा की
▪️ लंगूर ने न तो किसी यात्री को नुकसान पहुंचाया और न ही किसी को डराया
झारखंड में एक अनोखा और मजेदार नजारा देखने को मिला, जब इंसानों की तरह एक लंगूर लोकल ट्रेन में सफर करता नजर आया। यह घटना सिल्ली रेलवे स्टेशन की है, जहां से एक लंगूर खड़गपुर-राँची लोकल ट्रेन में चढ़ गया और बाकायदा विंडो सीट पर बैठकर आम यात्रियों के साथ शांतिपूर्वक यात्रा की।मजेदार बात यह रही कि लंगूर ने न तो किसी यात्री को नुकसान पहुंचाया और न ही किसी को डराया। वह शांतिपूर्वक विंडो सीट पर बैठा रहा, जैसे कि कोई रोजाना सफर करने वाला यात्री हो। यात्रियों के अनुसार, लंगूर ने ट्रेन में चढ़ने के बाद खिड़की वाली सीट चुनी और पूरा सफर उसी पर बैठकर किया।ट्रेन जैसे ही राँची स्टेशन पहुंची, लंगूर ने बिना किसी अफरा-तफरी के ट्रेन से उतरकर वहां से रुखसत ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम ने यात्रियों को चौंका तो जरूर दिया, लेकिन साथ ही सबके चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर दी।ट्रेन में सफर कर रहे कई यात्रियों ने लंगूर के इस अंदाज को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिलचस्प और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
- business class train ka safar
- clean train
- karachi say train ka safar
- karachi sy punjab ka safar
- karachi to lahore train
- karachi to lahore train ka safar
- karachi to lala musa train
- karachi to lalamusa train
- karakoram train
- lines on rail ka safar
- local train
- long train
- pehli bar ami ky sath train ka safar
- rail ka safar urdu essay
- rail ka safar urdu mazmoon
- steam train
- train
- train k mazey
- train ka safar
- train on track
- train sound
- train track
- train train
- train video
- train vlog
- train wala
- trains