शराब घोटाले मामले में ईडी का छापा, मंत्री रामेश्वर उरांव के यहां पहुंची ईडी !

रांची। झारखंड में ईडी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। छापेमारी में झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के बरियातू स्थित आवास पर भी छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाले मामले में सबसे बड़े नामों में से एक जोगेन्द्र तिवारी के साथ डॉ रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव का साठ-गाठ है।

अहले सुबह ईडी ने जोगेन्द्र तिवारी के हरमू स्थित आवास के साथ साथ राज्य के दुमका, देवधर, मिहिजाम, गोड्डा सहित लगभग 38 ठिकानों पर एक साथ छआपेमारी की गई। छापेमारी के शुरू होने के साथ ही शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

शराब घोटाले मामले में ईडी की टीम आज सुबह-सुबह रांची, देवघर व दुमका गोड्डा सहित झारखंड में 32 ठिकानों पर छापा मारा है. बताया जा रहा कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित हैं, सभी ठिकाने पर पर रेड चल रही है.

 

योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हार पाड़ा में रहने वाले सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर में भी ईडी ने रेड की

 

 

शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है. इसका खुलासा दो दिनों तक चले आयकर छापेमारी के बाद हुआ था. 21 मार्च को आयकर विभाग ने की थी छापेमारी जामताड़ा के शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की कंपनी पर अघोषित आमदनी का आरोप प्रमाणित हुआ है. आयकर विभाग ने समन जारी कर योगेंद्र तिवारी को 27 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था. आयकर विभाग ने 21 मार्च की दोपहर में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था. आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी भवानी फेरस प्राइवेट लिमिटेड को भी जांच के दायरे में लिया था. सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर शराब कारोबारी की कंपनी के निदेशक संतोष मंडल ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार की थी.