राजधानी रांची में एक शक्स के पास से मिले जाली नोट, तहकीकात तेज

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना अन्तर्गत एक मोबाइल दुकानदार ने मोबाइल की बिक्री के दौरान एक किशोर से 500 रुपए के 07 पीस जाली नोट मिले जिसकी सूचना उसके द्वारा थाना को को दी गई। किशोर से पूछ ताछ में ज्ञात हुआ कि उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास घर पर और भी इस तरह के नोट है। तत्पश्चात लोअर बाजार थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में सुभाष प्रसाद नामक व्यक्ति के घर में छुपाकर रखे हुए 500 रूपये के मूल्य का 29 पीस (उनतीस) नोट बरामद किया गया। जिसमे कई नोटो का सीरियल नबंर एक ही था। जाली नोटों के श्रोत के सम्बंध पूछ ताछ में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर किया गया और उसके पास से एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और कुल 37 पीस 500 रुपए के जाली नोट विधिवत जप्त किया गया।