करोड़ों के जेवरात उड़ानेवाले गिरोह का पर्दाफाश, कई पुलिस के शिकंजे में !

1.5 करोड़ रुपए मूल्य के सोना-चाँदी की चोरी का सफल उद्भेदन, 07 अपराधी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद

दिनांक 02.10.2025 को केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी बाजार टॉड निवासी कुलदीप सोनी के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर लगभग 1.5 करोड़ रुपए मूल्य के सोना-चाँदी के आभूषणों की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में वादी के आवेदन पर केरेडारी थाना कांड संख्या-160/25, दिनांक 03.10.2025, धारा-305/331(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार छापामारी, तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना संकलन के आधार पर अनुसंधान को गति प्रदान की गई। दिनांक 01.11.2025 की रात्रि लगभग 02:00 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि केरेडारी थाना क्षेत्र के कोदवे के पास कुछ अपराधी चोरी किए गए जेवरात के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर SIT टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से मुख्य अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 264.5 ग्राम सोना, 444 ग्राम चाँदी के आभूषण, 07 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (JH02AV-6061) को बरामद किया गया।

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुलदीप सोनी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा मेले में गए हैं। अभियुक्त मुकेश कुमार एवं राहुल कुमार ने घर की रैकी की और अन्य साथियों को सूचना दी। तत्पश्चात अभियुक्तों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मुकेश कुमार, पिता टुकन महतो, ग्राम कुठान, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग
2. राहुल कुमार, पिता विजय प्रसाद सिंह, सा० केरेडारी, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग
3. रोहन कुमार उर्फ पियूष कुमार, पिता बबलु रजक, सा० ईमली कोठी, हजारीबाग, स्थायी पता-जमालपुर, थाना-कोतवाली, जिला-मुंगेर (बिहार)
4. अंकित कुमार, पिता भोला साव, सा० खीरगांव, थाना-बड़ाबाजार ओ.पी., सदर, हजारीबाग
5. राजेश सोनी, पिता स्व. मिठु सोनी, सा० चट्टीबारियातु, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग
6. सुमित गुप्ता, पिता स्व. प्रमोद गुप्ता, सा० बादम, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग
7. संटू कुमार, पिता मोहन साव, ग्राम खीरगांव, थाना-बड़ाबाजार ओ.पी., सदर, हजारीबाग

बरामदगी सूची:

1. सोना के आभूषण – 264.5 ग्राम
2. चाँदी के आभूषण – 444 ग्राम
3. मोबाइल फोन – 07 पीस
4. मोटरसाइकिल – 01 (JH02AV-6061)

अपराधिक इतिहास:

– मुकेश कुमार पूर्व में लातेहार जिला के बरियातू थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
– सुमित गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में बड़कागांव, कटकमदाग एवं सदर थाना में गृहभेदन एवं स्कूटी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
– राजेश सोनी के विरुद्ध पूर्व में बैंक से 200 ग्राम नकली सोना देकर ठगी के मामले में बड़कागांव थाना में कांड दर्ज है।

अभियान में सम्मिलित पुलिस अधिकारीगण:

1. श्री अमित आनन्द (भा.पु.से.), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग
2. श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग
3. पु.नि. ललित कुमार, बड़कागांव अंचल
4. पु.अ.नि. विवेक कुमार, थाना प्रभारी, केरेडारी
5. पु.अ.नि. निशान्त केरेकेटा, थाना प्रभारी, लोहसिंघना
6. पु.अ.नि. पंकज कुमार, प्रभारी, बड़ाबाजार ओ.पी.
7. पु.अ.नि. टिकु कुमार सिंह, केरेडारी थाना
8. तकनीकी शाखा, हजारीबाग
9. केरेडारी थाना सशस्त्र बल

हजारीबाग पुलिस द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से महज एक माह के भीतर 1.5 करोड़ की चोरी का सफल उद्भेदन किया गया है, जो जिले की पुलिस की तत्परता एवं कुशल अनुसंधान का उदाहरण प्रस्तुत करता है।