झारखण्ड ने मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले पर डीजीपी सख्त !
- By rakesh --
- 24 Feb 2025 --
- comments are disable
पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले के मद्देनजर की समीक्षा बैठक
अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने पुलिस मुख्यालय सभागार में मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले के संबंध में की समीक्षा बैठक।
बैठक के क्रम में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले की वर्तमान स्थिति, जाँच में हुई प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता बनाये रखने पर बल दिया। उन्होंने इस मामले की जाँच में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये और सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने एवं इस मामले के अनुसंधान में डिजिटल तकनीकी उपकरण का उपयोग कर गहराई से जाँच करने एवं दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके अलावे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष /सुरक्षित बनाने के उपायों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
बैठक के क्रम में यह भी निर्देश दिया गया कि JAC द्वारा प्रश्न पत्र को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाई जाने वाली पूरी प्रक्रिया को समझे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर लीक कहाँ से हुआ, साथ ही बरामद डिजिटल डिवाइस की जाँच का निर्देश दिया, जिससे इस पूरे प्रकरण के मुख्य अभियुक्त / साजिशकर्ता को चिन्हित किया जा सके।
इस बैठक में अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड पुलिस मुख्यालय सभागार से एवं विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से असीम विकांत मिंज पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, संजीव कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक हजारीबाग, वाई एस० रमेश कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक पलामू, पुलिस अधीक्षक कोडरमा / गढ़वा उपस्थित थे।
- alakh sir on paper leak
- bihar paper leak
- bpsc paper leak
- breaking news झारखंड
- cbse paper leak
- cbse paper leak 2025
- cbse paper leakers
- class 10 paper leak
- class 9 final paper leak
- neet paper leak
- neet paper leak 2025
- neet paper leaked
- nta neet paper leak
- nta on neet paper leak
- paper leak
- paper leak alakh pandey
- paper leak alakh sir
- paper leak kaise kare
- paper leak neet
- paper leak topic
- paper leak झारखंड
- patna neet paper leak
- question paper leak
- sbi clerk paper leak
- sst paper leak
- कब और कैसे हुआ पेपर लीक?
- जेएसी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक
- जैक बोर्ड साइंस का पेपर हुआ लीक
- झारखंड 10वीं
- झारखंड news
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल
- झारखंड पेपर लीक
- झारखंड बोर्ड
- झारखंड में मैट्रिक परीक्षा
- झारखंड मैट्रिक परीक्षा
- झारखंड मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक का पूरा मामला
- झारखंड शिक्षा
- पेपर लीक
- पेपर लीक वाला झारखंड
- पेपर लीक विवाद
- पेपर लीक स्कैंडल
- मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक
- विज्ञान पेपर लीक
- हिंदी पेपर लीक