जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

जामताड़ा एसपी के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 25.20 लाख कैश के साथ दो साइबर अपराधियों को दबोचा है।जामताड़ा एसपी राज कुमार मेहता ने इसकी जानकारी दी।बताया जाता है कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में अबतक सबसे बड़ी रकम के साथ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।