राॅंची पुलिस ने किया एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़
- By rakesh --
- 06 Nov 2025 --
- comments are disable
राॅंची पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया
एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर राॅंची आ रहे हैं और न्यू मार्केट चौक, रातू रोड के पास अपने सहयोगियों को इसकी सप्लाई करने वाले हैं। इस सूचना के बाद के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यू मार्केट चौक स्थित टेम्पो स्टैंड के पीछे सादे कपड़ों में इंतजार करना शुरू कर दिया। मंगलवार की रात करीब 10:15 बजे एक महिला टेम्पो स्टैंड के पीछे एक दुकान के पास आकर खड़ी हुई, जिसके कुछ देर बाद तीन-चार व्यक्ति उससे बातचीत करने लगे। पुलिस को संदेह हुआ और जैसे ही टीम उनकी ओर बढ़ी, सभी लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके एक महिला गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सेजल उर्फ साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल गुप्ता तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 92.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पूछताछ में सेजल ने बताया कि वह यह ब्राउन शुगर सासाराम, बिहार के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से लेकर आ रही थी। उसका पूरा परिवार ब्राउन शुगर कारोबार में लिप्त है।
- common drugs used
- drugs
- jharkhand drugs news ranchi
- job in ranchi
- me chori ranchi latest news
- medicine shop ranchi
- placement services ranchi
- pspl ranchi
- ranch drugs supplier gang
- ranchi
- ranchi accident cctv
- ranchi accident news
- ranchi drug control office
- ranchi jobs
- ranchi latest news
- ranchi me badi karwai
- ranchi me sasta dawa
- ranchi news
- ranchi news 2021
- ranchi news in hindi
- ranchi news latest
- ranchi news today
- Ranchi police
- rims ranchi
- top 10 in ranchi
- top 5 in ranchi