गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा सचिन यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे
- By rakesh --
- 29 Mar 2026 --
- comments are disable
गैंगस्टर प्रिंस खान के एक गुर्गे सचिन यादव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
रांची। गैंगस्टर प्रिंस खान के एक गुर्गे सचिन यादव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वहीं गुर्गा है जिसने सात मार्च को The Titos Restaurant में फायरिंग की थी। इस घटना में रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर को ग्राम लोधमा स्थित टिटोस रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप एवं उनके दो साथी पुष्कर महतो एवं पिंटु कच्छप को संगठित अपराधिक गिरोह प्रिंस खान द्वारा इण्टरनेट कॉल के माध्यम से ऑडियो मैसेज भेज कर एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर लगातार धमकी दिया जता रहा था।
उसी क्रम में जब रंगदारी का पैसे नही मिला तो अपने गिरोह के लड़को के माध्यम से दिनांक-07.03.2026 को The Titos Restaurant में फायरिंग करवाया गया था, जिसमें रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। रांची पुलिस की तरफ से गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों में से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अनुसंधान के कम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने वाले प्रमुख शूटर के रुप में सचिन यादव का पहचान किया गया था, जिसके विरुद्ध लागातर छापमारी करते हुए एस०आई०टी० टीम द्वारा सचिन यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ के कम में इनके निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़ा एवं आर्म्स एमयुनेशन बरामद किया गया है। बरामद आर्म्स एम्युनेशन के सबंध में अलग से एयरपोर्ट थाना काण्ड सं0-15/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
सचिन यादव पे० स्व० पवन यादव, सा० करकेन्द बाजार थाना पुटकी, जिला धनबाद।
आपराधिक इतिहास-
- जोगता थाना कांड सं0-45/17 धारा-396 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
- राजगंज थाना कांड सं0-50/17 धारा-395 भा०द०वि०
- बैंक मोड़ थाना कांड सं0-158/21 धारा-385/387/34/120बी भा०द०वि०
- पुटकी थाना कांड सं0-71/23 धारा-379 भा०द०वि०
- पुटकी थाना कांड सं0-70/23 धारा-379 भा०द०वि०
- पुटकी थाना कांड सं0-55/23 धारा-385/34 भा०द०वि०
- बैंक मोड़ थाना कांड सं0-227/23 धारा-379/414/34 भा०द०वि०
- बैंक मोड़ थाना कांड सं0-18/25 धारा-351 (2)/61 (2)/3(5) BNS एवं 25 (1-B)a/26/35 Arms Act & 4/5/6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम ।
बरामद सामान की विवरणी :-
- घटना कारित करते समय अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़ा
- देशी कट्टा-01
- गोली-03
छापामारी टीमः-
(1) प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, राँची।
( 2) अनिल कुमार तिवारी, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, अरगोड़ा थाना, राँची।
( 3) रामनारायण सिंह पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम थाना, राँची।
(4) दिग्ग्वजय सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, जगरनाथपुर थाना, राँची।
( 5) सिद्धान्त, पु०अ०नि० ओ०पी० प्रभारी, तुपुदाना ओ०पी०, राँची।
(6) पंकज कुमार शर्मा, पु०अ०नि०, थाना प्रभारी, एयरपोर्ट थाना, राँची।
(7) रूपेश कुमार, पु०अ०नि० एयरपोर्ट थाना, राँची।
(8) पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना, राँची।
(9) स०अ०नि० शाह फैसल, प्रभारी तकनिकी शाखा एवं तकनिकी टीम, राँची।
- dhanbad gangster prince khan
- gangster prince khan
- gangster prince khan case.
- gangster prince khan dhanbad
- gangster prince khan ka video
- gangster prince khan khabar
- gangster prince khan new video
- gangster prince khan news
- gangster prince khan samachar
- gangster prince khan today news
- gangster prince khan video
- jharkhand gangster prince khan
- prince khan dhanbad gangster
- prince khan gangster
- prince khan gangster action
- prince khan gangster news
- wasseypur gangster prince khan