असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश
- By rakesh --
- 18 Jan 2026 --
- comments are disable
जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी तथा
हत्या के शिकार तारापद महतो
के परिजनों से मिले सुदेश महतो
असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के
विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पर पहुंचे और उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। श्री महतो लगभग 40 मिनट श्री गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे।
इसके बाद सुदेश महतो गालूडीह पहुंचे और हत्याकांड के शिकार तारापद महतो की उपमुखिया पत्नी आशारानी महतो तथा अन्य परिजनों से मिले।
कैरव गांधी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल रहेगा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे का क्या फायदा?
श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में निवेश की संभावनाओं को ढूंढने के लिए विदेश भ्रमण कर रहे हैं और लंदन तथा दावोस जा रहे हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो उनका दौरा व्यर्थ साबित होगा। खराब माहौल में निवेशक आएंगे ही नहीं।
श्री महतो ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों और आम जनता में भय तथा असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। व्यवसायी और आम नागरिक दोनों ही डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं। लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर है।
इस मौके पर सत्यनारायण महतो, सुखबीर सिंह सिरे, अप्पू तिवारी, मंटू शुक्ला, ललित सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, दुर्योधन महतो, रामदेव हेंब्रम, राजू कर्मकार समेत अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
- bjp jharkhand
- cyber crime in jharkhand
- jharkhand
- jharkhand crime
- jharkhand crime news
- jharkhand crime update
- jharkhand cyber crime
- jharkhand cyber crime helpline number
- jharkhand cyber crime news
- jharkhand cybercrime village
- jharkhand dumka
- jharkhand ed raids
- jharkhand election
- jharkhand gang rape
- jharkhand gangrape
- jharkhand murder case
- Jharkhand News
- Jharkhand Police
- jharkhand rape
- jharkhand rape case
- jharkhand rape cases
- jharkhand tata
- rape case in jharkhand
- rape in jharkhand