नेशनल हाईवे पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई !
- By rakesh --
- 12 Jul 2025 --
- comments are disable
हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेशनल हाईवे पर अवैध शराब से लदा कंटेनर किया जब्त
हजारीबाग : में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरही के तिलैया नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अवैध शराब से लदा एक कंटेनर जब्त कर लिया। इस कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रांची से पटना भेजने की साजिश थी, लेकिन विभाग की सतर्कता से बीच रास्ते में ही कंटेनर को दबोच लिया गया।
कंटेनर पर “S S Transport” और “डाक पार्सल” लिखा हुआ था, जिससे शराब तस्करों ने इसे आम पार्सल गाड़ी की तरह पेश करने की कोशिश की थी। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर इस गाड़ी को पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व उत्पाद आयुक्त शिव प्रसाद साहू ने किया। छापेमारी की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रही है। विभाग अब कंटेनर को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है। फिलहाल, उत्पाद विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि शराब रांची में कहां से लोड की गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
- bars and restaurants fires on excise department
- department conducts raids
- excise department
- excise department of sri lanka
- excise department officers
- excise department raid
- excise department raid in club
- excise department raid in mohali
- excise department raid on simmers club in raipur
- excise department raids
- excise police raids
- excise raid
- excise sri lanka raid
- excsie department
- khordha excise department
- khordha excise department raid
- pune exsize deparment
- raid of excise department