रांची के चिरौंदी में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

रांची के चिरौंदी में हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले सगे भाइयों अशोक और धर्मेंद्र सहित तीन को रांची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची एसएसपी के द्वारा बनाई गई एसआईटी को यह कामयाबी हासिल हुई है.

डबल मर्डर हत्याकांड में हुआ खुलासा, आरोपी अशोक कुमार गुप्ता ने लालपुर थाना में हत्या से पहले लगाई थी हाजिरी, पीआर बॉन्ड में छूटने के बाद कर दी हत्या…चिरौंदी में हुए डबल हत्या से पहले मृतक के परिजनों ने जब लालपुर थाना को आवेदन दिया गया था जिसमे बताया गया था की धमकी दी जा रही है इस आवेदन के आधार पर लालपुर पुलिस ने मामले पर कारवाई करते हुए हत्या का मुख्या आरोपी अशोक कुमार गुप्ता को 20 जुलाई को लालपुर थाना में लाकर पूछताछ की गई थी फिर 21 जुलाई को लालपुर थाना से पीआर बॉन्ड में छोड़ा गया था साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी ममता कुमारी दुकान नहीं खोलने के लिए अशोक कुमार गुप्ता को निर्देश दिया था..लेकिन इसके वजूद आरोपी ने पूर्व से चली आ रही विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया हथियार 70हजार रुपया में खरीदी गई..