आधी रात युवक का बीच सड़क से अपहरण, 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
- By rakesh --
- 14 Sep 2026 --
- comments are disable
आधी रात को युवक का बीच सड़क से अपहरण, 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
रांची में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे हर्ष कुमार को कार्तिक उरांव चौक के पास से अगवा कर लिया गया. 13 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे हर्ष अपने दोस्तों के साथ आई-20 कार से लालपुर से कडरू स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार खराब होने पर वे चौक के पास रुके थे. तभी महिंद्रा XUV 500 से पहुंचे तीन-चार लोगों ने उन्हें जबरन अपने वाहन में बैठा लिया.
सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की और नगड़ी थाना क्षेत्र के सुनसान जंगल से हर्ष को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले में असगर खान, विनय कुमार साहू, भोला नायक और आकाश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल XUV 500, पांच स्मार्टफोन, 6,500 रुपये नकद और हर्ष कुमार के हस्ताक्षर वाला झारखंड सरकार का स्टांप पेपर बरामद किया गया है. अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आकाश कुमार साहू रंगदारी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है.