अमरनाथ यात्रा का सरकार ने घटाया शेड्यूल

अमरनाथ यात्रा का सरकार ने घटाया शेड्यूल, अब 52 नहीं, महज इतने दिन ही कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

इस साल अमरनाथ यात्रा की अवधि घटा दी गई है. इस बार यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 38 दिन तक चलेगी. पिछली बार अमरनाथ यात्रा 52 दिनों की हुई थी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में पवित्र यात्रा की सुरक्षा के लिए बड़ा सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया. एक सुनियोजित योजना बनाई गई है, जिसमें सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना शामिल हैं.सीआरपीएफ और दूसरे अर्धसैनिक बलों की कुल 581 कंपनियां सुरक्षा में तैनात रहेंगी.