धोनी पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा एक हजार का चालान

धोनी पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा एक हजार का चालान

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सह रांची के राजकुमार के रूप में जाने जानेवाले महेन्द्र सिंह धोनी पर रांची ट्रफिक पुलिस ने एक हजार रुपए का चालान काटा है। चासान की कॉपी ऑनलिन जारी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी का मर्सिडीज कार पर हाई स्पीड के कारण चालान काटा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस इलाके में धोनी की कार का चालान काटा गया, वहां अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड निर्धानित है। लेकिन कैमरे में उनकी स्पीड 91 किलोमीटर प्रति घंटे से दिखाई पड़ी है। इसी के कारण उनकी मर्शिडीज कार पर जुर्माना लगा है। यह जुर्माना मोटर अधिनयम 1988 के उलंघन के मामले में लगाया गया है।