कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, कहा- टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

भारतीय क्रिकेट के विराट बैट्समैन  कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा…मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।”

बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए।