मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत!
- By rakesh --
- 29 Apr 2025 --
- comments are disable
मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत! पहलगाम हमले का आतंकी हाशिम मूसा निकला पाक फोर्स का पूर्व कमांडर
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार जिन तीन आतंकियों की पहचान की गई थी, उनमें ली भाई और आदिल हुसैन ठोकर के साथ ही हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान का नाम भी शामिल था. आतंकी हाशिम मूसा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसका पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है.
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी मूल का हाशिम मूसा उर्फ आसिफ फौजी उर्फ सुलेमान पहले पाकिस्तानी सेना की स्पेशल फोर्स एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) का कमांडो था. पाकिस्तानी सेना में रहने के चलते ही उसे आसिफ ‘फौजी’ के नाम से भी जाना जाता था. सुरक्षा एजेंसियां पता करने में जुटी हैं कि एक-डेढ़ साल पहले जिस ग्रुप ने पुंछ राजौरी में घुसपैठ की थी, क्या ये वही है. दिसंबर 2023 में पुंछ में सेना के काफिले पर हमला किया और सैनिक के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था. ये इसी के ग्रुप की करतूत हो सकती है.
- kashmir pahalgam
- news pahalgam
- pahalgam
- pahalgam attack
- pahalgam attack news
- pahalgam incident
- pahalgam kashmir
- pahalgam latest news
- pahalgam live news
- pahalgam news
- pahalgam terror
- pahalgam terror attack
- pahalgam terror attack live
- pahalgam terror attack today
- pahalgam terrorist attack
- pahalgam tourist attack
- pehalgam terror attack
- pm modi on pahalgam
- terror attack in pahalgam
- terrorist attack in pahalgam
- terrorist attack pahalgam