सोमवार, 10 नवंबर 2025 के मुख्य समाचार

सोमवार, 10 नवंबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸गुजरात ATS की बड़ी सफलता: ISIS के 3 ट्रेंड आतंकी दबोचे गए, देशभर में हमले की थी साजिश.

🔸हरियाणा के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा जॉर्जिया और अमेरिका में गिरफ्तार.

🔸उत्तराखंड की धामी सरकार ने UCC और धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर साहसिक कदम उठाया: नरेन्द्र मोदी

🔸मोदी-शाह कहीं भी चले जाएं, ‘वोट चोरी’ के लिए एक दिन पकड़े जाएंगे: राहुल गांधी

🔸अफगान‍िस्‍तान में तख्‍तापलट चाहता है PAK, ताल‍िबान प्रवक्‍ता का बड़ा खुलासा.

🔸​​​​अमेरिका में शटडाउन के कारण संकट गहराया, 6,000 से ज़्यादा उड़ानें बाधित रहीं, ट्रंप प्रशासन पर बढ़ा दबाव.

🔸Weather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी: यूपी-पंजाब में शीतलहर अलर्ट, राजस्थान में पारा 7 डिग्री और दिल्ली में प्रदूषण चरम पर.

🔸असम में बहुविवाह पर बैन; हिंदू हो या मुसलमान, दूसरी शादी की तो 7 साल की कैद.

🔸कश्मीर में पाकिस्तान का नेटवर्क, 120 जगह छापे:सिम कार्ड, डिजिटल डिवाइस जब्त; आतंकियों के मददगार 2 पुलिस अधिकारी बर्खास्त.

🔸TMC का दावा- SIR के डर से 15 मौतें हुईं:भाजपा बोली- जनता को गुमराह किया जा रहा; बंगाल में 3 करोड़ से ज्यादा SIR फॉर्म बंटे.

🔸​​दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार थमा:नेपाल बॉर्डर 11 नवंबर तक सील; नीतीश बोले- लालू हटे तो पत्नी को CM बना दिया.

🔸​​​पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा:’चंडीगढ़ पुलिस गो बैक’ के नारे लगाए, पैरेंट्स भी पहुंचे; 2000 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा.

🔸असम में बड़ी दुर्घटना, झरने में डूबे NIT के 3 छात्र; मृतकों में 2 UP और एक बिहार की स्टूडेंट शामिल.

🔸​​​​​​​’यूनुस ने क्लिंटन संग रची थी साजिश’, बांग्लादेश में तख्तापलट पर शेख हसीना के करीबी का बड़ा दावा.

🔸​’अगर मुझे पता होता तो मैं सौदा नहीं होने देता’, पुणे जमीन विवाद पर अजित पवार.

🔸​​​​​​US: ट्रंप के भाषण की एडिटिंग विवाद में फंसा बीबीसी, डायरेक्टर जनरल और न्यूज हेड ने दिया इस्तीफा.

🔸SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित.

🔸आडवाणी को नेहरू के बराबर खड़ा कर घिर गए थरूर, कांग्रेस में फिर घमासान!

* एफपीआइ ने फिर शुरू की शेयरों की बिक्री, नवंबर के पहले सप्ताह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 12559 करोड़ रूपए निकाले.

* अक्टूबर में घर में बनी शाकाहारी थाली की लागत 17 प्रतिशत घटी.

🔹चेन्नई का साथ छोड़ देंगे जडेजा? क्या है धोनी की प्लानिंग… पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल.