हेमन्त सोरेन से जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात
- By rakesh --
- 11 Jun 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से भारत में जर्मनी के राजदूत श्री फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात, विकास से जुड़े विषयों पर हुई विशेष रूप से चर्चा ======================
◆ मुख्यमंत्री ने झारखंड में निवेश की संभावनाओं से जर्मन राजदूत को कराया अवगत, जर्मन राजदूत ने सहयोग और भागीदार बनने की जताई इच्छा
====================
◆ जर्मनी के राजदूत ने मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का दिया न्योता
===================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुहेमन्त सोरेन से जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों एवं पहलुओं को लेकर चर्चा हुई। जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं, ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है। मुख्यमंत्री ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार देश- विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जर्मन राजदूत से कहा कि भारत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को सरकार पूरा सहयोग करेगी। जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जर्मनी आगे का न्योता दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी मौजूद थे।
- CM Hemant Soren
- hemant soren
- hemant soren breaking
- hemant soren cm
- hemant soren dance
- hemant soren ka
- hemant soren ka samachar
- hemant soren latest news
- hemant soren meeting
- hemant soren new
- hemant soren news
- hemant soren oath
- hemant soren oath ceremony
- hemant soren oath ceremony live
- hemant soren oath taking ceremony
- hemant soren speech
- hemant soren takes oath
- hemant soren update
- jharkhand cm hemant soren
- kalpana soren
- sibu soren