बड़ा हादसा होने से बचा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा के रांची आवास से सटे सर्किट हाउस में लगी आग !

रांची

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास में अगलगी की एक बड़ी घटना होने से बच गई। समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पार काबू पा लिया । दरअसल रांची के कचहरी के पास स्थित सर्किट हाउस में लोगों ने अचानक धुंआं निकलता देखा। जबतक कोई कुछ समझ पाता तब तक सर्किट हाउस में आग लग चुकी थी। अहम बात तो यह है कि इसी सर्किट हाउस से सटा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आवास है। अगर आग की लपटें तेजी से फैल जाती तो शायद बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है। और जांच की जा रही है कि आग किस कारण से लगी। इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि इस अगलगी की घटना में क्या-क्या नुकसान हुआ है।