H-1B वीजा का तोड़ लाया चीन, ‘K वीजा ‘ खोला अपना दरवाजा !

H-1B वीजा का तोड़ लाया चीन, ‘K वीजा ‘ लांच कर दुनियाभर के लिए खोला अपना दरवाजा

जहां एक तरफ अमेरिका ने ग्लोबल वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा के नियम सख्त किए हैं तो दूसरी तरफ चीन ने उसके ठीक उलट अपने वीजा नियम को आसान किया है. चीन एक अक्टूबर के K वीजा को शुरू करने जा रही है, जो दुनिया भर के ग्लोबल टैलेंट को अपने यहां काम करने का मौका देता है. इंटरनेशनल मामलों के जानकार चीन के K वीजा को अमेरिका के H-1B वीजा जैसा ही बता रहे हैं. चीन लगातार पिछले कुछ सालों से अपने वीजा नियमों को विदेशी लोगों के लिए आसान बना रहा है।

चीन ने बीते रविवार K वीजा शुरू करने की सूचना जारी की है. चीन k वीजा के जरिए साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) से जुड़े फील्ड से प्रोफेशनल्स को वीजा परमिट देने पर विचार कर रही है. K वीजा के तहत, चीन वर्किंग प्रोफेशनल्स को मल्टीपल एंट्री और ज्यादा समय तक ठहरने की सुविधा देती है. साथ ही K वीजा होल्डर्स को उनके लोकल लोगों के साथ घुलने-मिलने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने और बिजनेस खोलने की इजाजत भी दी है. हालांकि, इसमें अप्लाई करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, या कितना आवेदन शुल्क होगा, इस पर अधिकारिक तौर से जानकारी नहीं साझा की गई है।