‘भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिकी टैरिफ बेअसर’
- By rakesh --
- 03 Oct 2025 --
- comments are disable
‘भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिकी टैरिफ बेअसर’ रूस के राष्ट्रपति पुतिन की ट्रंप को बड़ी चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को अमेरिका पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और चीन पर दबाव डालकर रूस से ऊर्जा संबंध खत्म करवाना चाहता है, लेकिन ऐसा कदम उल्टा असर डाल सकता है।
पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका रूस के व्यापारिक साझेदारों पर ज्यादा शुल्क लगाता है, तो इससे वैश्विक कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें ऊंची रखनी पड़ेंगी. हाल ही में अमेरिका ने भारत के निर्यात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया है, जिससे यह टैक्स बढ़कर 50% हो गया है।
“भारत और चीन अपने साथ अपमान नहीं होने देंगे.”
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और चीन अपने साथ अपमान नहीं होने देंगे.” उन्होंने साफ कहा कि अगर भारत रूस से ऊर्जा खरीदना बंद करता है, तो उसे नुकसान उठाना पड़ेगा. लेकिन भारत की जनता और नेतृत्व ऐसा कभी नहीं होने देंगे. पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि मोदी ऐसे कोई कदम नहीं उठाएंगे।
पुतिन ने अमेरिका की दोहरी नीति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद रूस से समृद्ध यूरेनियम खरीदता है, लेकिन बाकी देशों को रूसी ऊर्जा से दूर रहने के लिए कहता है।
मैक्रों ने लिया पुतिन से पंगा, फ्रांस की पुलिस ने रूसी तेल टैंकर के चालक दल के दो सदस्यों को हिरासत में लिया
फ्रांस की पुलिस ने रूसी तेल टैंकर के 2 सदस्यों को हिरासत में लेने का दावा किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का कहना है कि रूस इसका संचालन गुपचुप तरीके से करता है।
- 100 percent tariff
- 100 tariff
- 26 percent tariff
- america india tariff war
- america on india tariff
- china tariff on america
- india us tariff
- new tariffs
- pharma tariff
- tariff
- tariff deals
- tariff dispute
- tariff news
- tariff on drugs
- tariff rate
- tariff rates
- tariff revenue
- tariff threats
- tariff update
- tariff updates
- tariff war
- tariffs
- tariffs october 1
- trump modi tariff
- trump tariff
- us india tariff
- us tariff
- us tariff india
- us tariffs
- usa drug tariff
- what are tariff
- what is tariff