हेमंत सोरेन से मिली यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सुश्री सिन्थिया मेककेफरी
- By rakesh --
- 14 May 2025 --
- comments are disable
◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सुश्री सिन्थिया मेककेफरी ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ के कार्यों की दी जानकारी
=================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार
=================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- इस राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए चल रही है कई योजनाएं
=================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा – बच्चों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सभी के सहयोग से बच्चों को बेहतर जीवन देने का हो रहा प्रयास
=================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सुश्री सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने का किया जा रहा प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की बात नहीं हो सकती है। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों में कुपोषण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के सहयोग से इस राज्य के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर यूनिसेफ, झारखंड की प्रमुख श्रीमती कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट श्रीमती आस्था अलंग भी मौजूद थीं।
- bts unicef
- full form of unicef
- functions of unicef
- marciano unicef
- services of unicef
- unicef
- unicef career
- unicef careers
- unicef chile
- unicef full form
- unicef functions
- unicef job
- unicef jobs
- unicef ka full form
- unicef ka full form kya hai
- unicef kids children human rights charity not for profit non-profit development earth
- unicef services
- unicef usa
- unicef video
- united nations
- us fund for unicef
- what is full form of unicef
- why unicef