प्रतिका को आखिरकार 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता पदक मिल गया

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के हस्तक्षेप के बाद प्रतिका को आखिरकार 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता पदक मिल गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में प्रतिका को टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया था।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, फाइनल के लिए दर्ज 15 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाड़ियों को ही विजेता पदक मिलता है। प्रतिका चोट के चलते अंतिम स्क्वॉड में नामित नहीं थीं, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया।
हालांकि, मामले को देखते हुए और उनके योगदान को मान्यता देते हुए जय शाह के हस्तक्षेप से प्रतिका को विजेता पदक सौंपा गया।