हेलीकॉप्टर का गुप्तकाशी में आपातकालीन लैंडिंग

उत्तराखंड , 7 जून | केदारनाथ धाम जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं: उत्तराखंड ADG कानून एवं व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन

UCADA के CEO ने जानकारी दी है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर सिरसी से यात्रियों को लेकर उड़ान भरते समय हेलीपैड के बजाय सड़क पर एहतियातन उतरा। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। DGCA को सूचित कर दिया गया है। शटल का बाकी संचालन तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चल रहा है।