जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, कईयों के मरने की खबर !
- By rakesh --
- 14 Aug 2025 --
- comments are disable
किश्तवाड़ में कुदरत का कहर, बादल फटने से 17 की मौत, अमित शाह ने सीएम और एलजी से बात की
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया. यहां बादल फटने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए और बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिशोती में हुई घटना काफी ज्यादा जनहानि का कारण बन सकती है, उन्होंने कहा कि प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं.
किश्तवाड़ में मौजूदा मौसम की स्थिति और चिशोती में बादल फटने से आई बाढ़ को देखते हुए किश्तवाड़ पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क एक्टिव कर दिए हैं. सभी सब-डिविजन को हाईअलर्ट पर रखा गया है. आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, जो इन स्थितियों पर तुरंत कार्रवाई करेंगी.
– भारी बारिश
– अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड)
– भूस्खलन
– सड़कों पर आवाजाही बाधित होना
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद प्रभावित लोगों और तीर्थयात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम cum हेल्प डेस्क स्थापित किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कंट्रोल रूम पड्डर में बनाया गया है, जो चिशोती गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर है, जहां यह आपदा आई थी.
कंट्रोल रूम के लिए 4 अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. सहायता के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं.
9858223125, 6006701934, 9797504078, 8492886895, 8493801381, 7006463710
इसके अलावा, जिला कंट्रोल रूम के नंबर 01995-259555 और 9484217492 हैं, जबकि किश्तवाड़ पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9906154100 है.
- badal fata
- badal fata ramban
- badal fatana
- jammu kashmir
- jammu kashmir election update
- jammu kashmir flood
- jammu kashmir latest news
- jammu kashmir live
- jammu kashmir news
- jammu kashmir rain
- jammu kashmir road accident
- jammu kashmir snowfall
- jammu kashmir snowfall 2020
- jammu kashmir snowfall time
- jammu kashmir weather
- jammu kashmirme fridayko badal fata
- kishwar badal fata
- kishwar me badal fata
- ramban jammu kashmir
- ramban jammu kashmir news
- snowfall in jammu kashmir