WHO ने जारी किए हेलमेट के इस्तेमाल संबंधी वैश्विक दिशा-निर्देश

WHO ने जारी किए हेलमेट के इस्तेमाल संबंधी वैश्विक दिशा-निर्देश

कम हो सकते हैं सड़क हादसों में मौत के मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर वैश्विक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दो नीतियों में दो पहिया और तिपहिया वाहनों में सुरक्षित हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के साथ ही उनकी जान बचाई जा सकती है। पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए भी बेहतर उपाय करने को कहा गया है। चूंकि दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में दो पहिया व तिपहिया वाहनों पर चलने वाले 64 फीसद लोग मारे जाते हैं। इसके बावजूद दुनिया भर के सड़क हादसों में सबसे अधिक हताहत पैदल चलने वाले ही होते हैं। पूरे विश्व के लिए इन गाइडलाइंस को तैयार करने में दिल्ली आइआइटी के विशेषज्ञों की अहम भूमिका है।