ऑटो और आईटी शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Share Market: ऑटो और आईटी शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड; सेंसेक्स 650 अंक गिरा, निफ्टी 25,200 से नीचे आया

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 398.45 अंक गिरकर 82,791.83 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 111.25 अंक की गिरावट के साथ 25,244.00 पर कारोबार करता देखा गया। जबकि गुरुवार को सेंसेक्स 345.80 अंक गिरकर 83,190.28 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 120.85 अंक गिरकर 25,355.25 अंक पर आ गया था। सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर सेंसेक्स 665.49 (0.79%) टूटकर 82,536.70 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 189.71 (0.75%) अंक गिरकर 25,165.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

 

भारत में निवेशकों को 5.70 लाख करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयरों के निवेशकों को इस हफ्ते बाजार में 5.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप इस हफ्ते (7 जुलाई-11 जुलाई) को घटकर 462,35,858 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले हफ्ते शुक्रवार (4 जुलाई) को 46,235,858.95 करोड़ रुपये था। इस शुक्रवार (11 जुलाई) को यह घटकर 4,56,62,358 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप साप्ताहिक आधार पर 573,500 करोड़ रुपये घटा है।

 

निवेशकों को भारत-यूएस ट्रेड डील का इंतजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अगले महीने से कनाडाई आयात पर 35% टैरिफ लगाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य व्यापारिक भागीदारों पर 15% से 20% तक के व्यापक टैरिफ लगाने की संभावना भी जताई। उधर, निवेशक अब भी अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते का इंतजार कर रहे हैं।