ईरान की रीढ़ पर इजरायल का वार, रातभर मिसाइलों से पटा रहा आसमान
- By rakesh --
- 15 Jun 2025 --
- comments are disable
तेल डिपो, गैस रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट… ईरान की रीढ़ पर इजरायल का वार, रातभर मिसाइलों से पटा रहा आसमान
इजरायल और ईरान ने मिसाइलों से एक-दूसरे के इलाकों को पाटकर रख दिया है. रात से दोनों ओर से लगातार हवाई हमले जारी हैं. इजरायल ने ईरान के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने का दावा किया है. ईरान के कई बड़े ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी पर मिसाइलें दागी गई हैं.
इजरायल और ईरान में सुबह सायरन की आवाजों से हुई. यरुशलम और तेल अवीव जैसे बड़े शहरों में लगातार सायरन बज रहे हैं. ईरान की ओर से लगातार तेल अवीव को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले और तेज करने की बात कही है. ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार रात को एक रिहायशी गगनचुंबी इमारत पर इजरायली हमले में 29 बच्चों सहित 60 लोगों की मौत हो गई है.
इजरायल की नजर ईरान के सभी न्यूक्लियर इकाइयों को पूरी तरह से तबाह करने पर है. ईरान में पांच बड़े न्यूक्लियर प्लांट हैं. जिनमें फोर्दो से लेकर खोनडाब, नतांज, इस्फहान और बुशहेर है.
ईरान के न्यूक्लियर प्लांट, तेल डिपो और गैस रिफाइनरी निशाने पर
इजरायल पूरी प्लानिंग के साथ ईरान की रीढ़ की हड्डी पर वार कर रहा है. सबसे पहले ईरान के कई न्यूक्लियर संयंत्रों पर हमला करने के बाद अब उसने ईरान के तेल डिपो और गैस रिफाइनरियों को निशाना बना रहा है. राजधानी तेहरान के पास शाहरान ऑयल डिपो को निशाना बनाया है. इससे पहले बुशहर शहर के पास एक गैस फील्ड और अबादान में ऑयल रिफाइनरी पर भी अटैक किया गया. ईरान के एक पोर्ट पर भी अटैक की खबरें हैं.
इजरायल ने ईरान के बुशहर में फज्र गैस रिफाइनरी पर हमला किया है. इसे दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार में गिना जाता है. इस रिफाइनरी से रोजाना 125 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस प्रोसेस होती है.
बीते 48 घंटों में ईरान पर इजरायल के हमलों में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें नौ के आसपास न्यूक्लियर वैज्ञानिक और कई बड़े ईरानी कमांडर्स भी शामिल हैं. घायलों की तादाद भी 300 से ज्यादा बताई जा रही है. ईरान ने इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों को देखते हुए कई राज्यों में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है.
इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है. ईरान ने इजरायल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं जिनमें अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, ईरान ने इजरायल के कई F-35 विमान गिराने का भी दावा किया है. लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.
ईरान के निशाने पर इजरायल का तेल अवीव और हाइफा शहर
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई ने दो टूक कहा है कि इस जंग को शुरू तो इजरायल ने किया है लेकिन अब वह इससे बाहर नहीं निकल सकता. अब इजरायल के लिए जहन्नुम के दरवाजे खोले जाएंगे.
खामेनेई के इस बयान के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल की राजधानी तेल अवीव की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें ईरानी हमलों की वजह से भारी तबाही नजर आ रही है.
ईरान ने तेल अवीव ही नहीं इजरायल के हाइफा शहर पर भी ताबड़तोड़ हमले किए हैं. यहां कई इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई है. ईरान ने ये भी दावा किया कि उन्होंने इजरायल के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाकर हमला किया है.
- irael iran war news
- iran israel war
- iran israel war latest
- iran israel war news
- iran israel war news today
- iran vs israel war
- iran war update
- iran-israel live
- israel gaza war
- israel hamas war
- israel hamas war news today
- israel iran proxy war
- israel iran war
- israel iran war footage
- israel iran war reason
- israel palestine war 2025
- israel vs iran war
- israel war
- israel war iran
- israel war news
- live missile war
- war
- war news