द्रमा मिशन और अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना का किया ऐलान !
- By rakesh --
- 09 Jan 2026 --
- comments are disable
पूर्व ISRO प्रमुख ए एस किरण कुमार ने 2040 तक चंद्रमा मिशन और अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना का किया ऐलान…
नईदिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख ए एस किरण कुमार ने भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत 2040 तक चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, देश अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
किरण कुमार ने यह जानकारी भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) की प्रबंधन परिषद के अध्यक्ष के रूप में एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के 5वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में दी। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में चंद्रयान मिशन का एक नया संस्करण प्रस्तावित है, जिसमें जापान के साथ साझेदारी में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में लैंडर और रोवर भेजे जाएंगे।
पूर्व ISRO प्रमुख ने यह भी कहा कि भारत की अंतरिक्ष तकनीक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक लाभ है, जिससे संचार, मौसम निगरानी और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अवसर सृजित होंगे। यह कदम भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा।
- aditya l1 updates
- gaganyaan mission news
- isro achievements
- isro announcement
- isro developments
- isro future plans
- isro international collaboration
- isro lauch
- isro launch pad
- isro launch schedule
- isro launch vehicle
- isro lunar mission
- isro mars mission
- isro mission updates
- isro misson
- isro news 2026
- isro satelite
- isro satellite news
- isro satellite typos
- isro space agency
- isro space exploration
- isro spcae
- isro tech
- isro technology innovations
- space research india
- upcoming isro missions