शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸दहशरे के दिन MP में बहुत बड़ा हादसा! माता की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नदी में गिरा ट्रैक्टर, 9 की मौत.

🔸रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक : सर क्रीक में हिमाकत की तो बदल जाएंगे इतिहास और भूगोल.

🔸भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता लागू, 100 अरब डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियों का अवसर.

🔸राहुल बोले– RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता:कमजोर को मारते हैं, ताकतवर से डरते हैं; विदेश मंत्री कहते हैं चीन से कैसे लड़ें.

🔸ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद ननकाना साहिब यात्रा शुरू:केंद्र सरकार ने मंजूरी दी, 10 दिन का वीजा, अटारी बॉर्डर से रवाना होंगे 3000 श्रद्धालु.

🔸रोड पर उलटे चल रहे लोग:जबलपुर के एक्टिविस्ट की SC में याचिका- लेफ्ट साइड पैदल चलना गलत; 100 साल से गलत चल रहे लोग.

🔸चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार:छात्राओं पर दबाव बनाती थीं; कई सबूत मिलने के बाद भी बाबा को पछतावा नहीं.

🔸देशभर में दशहरा पर रावण दहन:JNU में पुतले पर उमर खालिद-शरजील की फोटो लगाने पर बवाल; राजस्थान के कोटा में हाथी बेकाबू हुआ.

🔸’मैं PM मोदी को जानता हूं, भारतीय कभी अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, बोले पुत‍िन.

🔸प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, राजघाट और विजय घाट पर दी श्रद्धांजलि.

🔸​​हिंदू समाज की एकता भारत की सुरक्षा और विकास की गारंटी है: विजयादशमी पर मोहन भागवत.

🔸​​​बारिश..बाढ़ और भूस्खलन ने दिए गहरे जख्म: घाटी में 4000 घर ध्वस्त, 3000 स्कूल बर्बाद, 2500 KM सड़कें गायब.

🔸UK: ब्रिटेन में यहूदी धर्मस्थल पर आतंकी हमले में दो की मौत, हमलावर सीरियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक.

🔸​​​​​​​US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन के बीच ट्रंप ऑनलाइन हुए सक्रिय; सोशल मीडिया पर डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना.

🔸​​​​​​​​Zubeen Garg: जारी है जुबीन गर्ग निधन मामले की जांच, गिरफ्तार हुए शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत.

🔸​​​​​संभल में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मदरसा और मैरिज पैलेस ध्वस्त, छावनी में तब्दील क्षेत्र.

🔸आरएसएस शती पर डाक टिकट व सिक्का जारी, विपक्ष ने कहा- इतिहास को झुठलाया जा रहा.

🔸​​विदेश में जाकर फिर राहुल गांधी ने RSS और भाजपा के खिलाफ उगला जहर, लोकतंत्र को बताया खतरा: भाजपा.

🔹​IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा बोलबाला, सिराज-बुमराह चमके; के एल राहुल ने बनाया 50 रन.