‘कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर,…’, सूर्या
- By rakesh --
- 15 Sep 2025 --
- comments are disable
‘कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर,…’, सूर्या ने बताई PAK के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की वजह
भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के दौरान टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. उन्होंने अपने इस फैसले का बचाव भी किया है. इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी इंतजार में बाउंड्री रोप के पास लाइन में खड़े थे. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया. दरअसल, ये एक परंपरा है, इसमें मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं.
सूर्यकुमार से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार करना खेल भावना के खिलाफ था? इसके जवाब में सूर्या ने कहा कि कुछ बातें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं. हालांकि, इससे पहले सूर्यकुमार ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा था कि हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं. आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे.
पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने के फैसले को लेकर सूर्या ने कहा कि इस डिसीजन पर हमारी सरकार और बीसीसीआई सब एकमत थे. हम यहां सिर्फ खेल खेलने आए थे और मुझे लगता है कि हमने उन्हें माकूल जवाब दिया है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद के पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि भारतीय टीम द्वारा हाथ मिलाने से इनकार करने से पाकिस्तानी टीम निराश थी, और सलमान आगा इसी वजह से पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं आए.
सूर्या ने झेला था कड़ा विरोध
सूर्यकुमार पिछले हफ़्ते दुबई में टूर्नामेंट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तानों की बैठक के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान से हाथ मिलाते हुए देखे जाने पर भी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हुए थे. उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नक़वी का अभिवादन करने के लिए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
- suryakumar ashok yadav
- suryakumar yadav
- suryakumar yadav 100
- suryakumar yadav 100 vs eng
- suryakumar yadav angry
- suryakumar yadav asia cup
- suryakumar yadav batting
- suryakumar yadav catch
- suryakumar yadav dubai nets
- suryakumar yadav in t20
- suryakumar yadav injury
- suryakumar yadav ka case
- suryakumar yadav ka catch
- suryakumar yadav on pak
- suryakumar yadav reaction
- suryakumar yadav short
- suryakumar yadav shorts
- suryakumar yadav status
- suryakumar yadav team india
- suryakumar yadav trending