यमन में टली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी

यमन में टली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी, जानिए ये कैसे हो पाया संभव

यमन से भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि यमन के स्थानीय अधिकारियों ने निमिषा प्रिया को मिलने वाली फांसी की सजा को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले यमन में निमिषा प्रिया को बुधवार 16 जुलाई, 2025 को फांसी की सजा देने का फैसला किया गया था। निमिषा के घरवालों और उसके समर्थकों के लिए ये राहत भरी खबर सामने आई है।

सूत्रों ने क्या बताया?
सूत्रों ने जानकारी दी है कि “भारतीय मूल की निमिषा प्रिया एक नर्स हैं, जिन्हें यमन के नागरिक हत्या की हत्या के आरोप में यमन उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषी करार दिया गया था। 16 जुलाई को फांसी की सजा दी जानी थी, फिलहाल उन्हें 16 जुलाई को फांसी की सजा नहीं दी जा रहीं है।”