भारत का पलटवार, अमेरिकी आयात पर लग सकता है रिटेलिएटरी टैरिफ !

भारत का अमेरिका पर पलटवार, अमेरिकी आयात पर लगेगा रिटेलिएटरी टैरिफ

भारत ने WTO यानी World Trade Organisation को बड़ी जानकारी दी है। इस जानकारी की मानें तो भारत सरकार अमेरिका से आए प्रोडेक्ट पर रिटेलिएटरी टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। इसे भारत की ओर से अमेरिका द्वारा लगाए गए स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ का पलटवार कहा जा रहा है।

एक दिन में ही थमी बाजार की रफ्तार, चीन-अमेरिका डील के बीच सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बीच जारी तनाव और अमेरिका-चीन के बीच हुए समझातों के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ खुला। बीते दिन की बंपर उछाल खोते हुए शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 497.5 अंक गिरकर 81,932.40 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 117.2 अंक गिरकर 24,807.50 अंक पर पहुंचा। इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74 पैसे बढ़कर 84.62 पर पहुंच गया।