पीएम मोदी से तुलसी गबार्ड ने की मुलाकात, तोहफे में मिला महाकुंभ का जल

पीएम मोदी से तुलसी गबार्ड ने की मुलाकात, तोहफे में मिला महाकुंभ का जल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (17 मार्च,2025) को अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने तुलसी गबार्ड को महाकुंभ का पवित्र जल तोहफे के तौर पर दिया. वहीं, तुलसी गबार्ड की ओर से पीएम मोदी के रिटर्न गिफ्ट के तौर पर तुलसी की माला भेंट की गई. इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के दौरे पर राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल को भी महाकुंभ का जल भेंट किया था.

पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड की ये मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है. सोमवार को पीएम मोदी संग मुलाकात से पहले तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की. इस मुलाकात में भारत की ओर से अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठन सिख फॉर जस्टिस पर कार्रवाई करने की मांग की गई. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू इस संगठन एसएफजे का सर्वेसर्वा है.