वे परमाणु हथियार इस्तेमाल करेवाले थे, ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा !

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली थी बहुत बड़ी लड़ाई, वे परमाणु हथियार इस्तेमाल करेवाले थे, ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच इसी साल मई के महीने में लगातार तीन दिनों तक चले संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ी लड़ाई को टालने में अहम भूमिका निभाई थी.

ट्रंप ने कहा कि यह संघर्ष परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ सकता था, लेकिन अमेरिका के हस्तक्षेप और व्यापारिक दबाव की नीति से हालात को काबू में लाया गया. उन्होंने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा, “हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, उनमें से एक बहुत बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थी. हमने व्यापार को लेकर उसे रोका है. हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं.”