कोई भी न्यूक्लियक ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा : मोदी
- By rakesh --
- 13 May 2025 --
- comments are disable
भारत की मिसाइलें दगती हैं तो दुश्मन को सुनाई देता है ‘भारत माता की जय’, पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है… पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस से दी दुश्मनों का नामो निशान मिटाने की चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर से पराक्रम की हुंकार भरी है. आज सुबह सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में शामिल जवानों और अफसरों से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना के वीर जवानों के साथ करीब एक घंटे का वक्त बिताया. पीए मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के जयघोष के साथ की.
‘दुश्मन को भारत माता की जय सुनाई देता है’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले को ढहा देते हैं. जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं तो दुश्मन को भारत माता की जय सुनाई देता है. आज देश का हर शख्स अपने सैनिकों उनके परिवारों के प्रति श्रणी है. ऑपरेशन सिंदूर सामान्य सैन्य अभियान नहीं बल्कि भारत की नीति और नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है. भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद सिंह जी की धरती है. गुरु जी ने कहा था – ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।’ गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा का यह भाव आप सब में दिखता है. इसलिए जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया’.
सरपट दौड़ा करवालों में…
पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है कि आतंकवादी चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे. हम आतंकवादियों को बचने का एक मौका भी नहीं देंगे. हमारे ड्रोन्स और हमारी मिसाइलों के बारे में सोंच कर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी’.
कौशल दिखलाया चालों में¸ उड़ गया भयानक भालों में निर्भीक गया वह ढालों में¸ सरपट दौड़ा करवालों में… यह पंक्ति चेतक कविता (महाराणा प्रताप के घोड़े) से ली गई है और चेतक के युद्ध में साहस और वेग का वर्णन करती है. यही पंक्तियां भारत के हर वीर पर सही बैठती हैं. आपने देश की सीमाओं की रक्षा ती. भारत के स्वाभिमान को नई उंचाई दी है.’
‘आप सब अपने लक्ष्यों पर खरे उतरे’
पीएम मोदी ने ये भी कहा, ‘आपने जो किया अद्भुत और अकल्पनीय है. हमारी एयरफोर्स ने पाकिस्तान में इतना डीप आतंक के अड्डों पर टारगेट किया. सिर्फ 20-25 के मिनट के भीतर सीमा पार लक्ष्यों को पिन प्वाइंटेड टारगेट को भेदना सिर्फ मॉर्डन टेकनालजी से लैस फोर्स कर सकती है. आपकी एक्यूरेसी, आपका निशाना, आपके निशाने की रफ्तार ऐसी रही कि दुश्मन को सीना छलनी होने तक पता ही न चला. आतंकियों को हिट करके आपने जो काम किया वो अद्भुत था. पाकिस्तान ने अपने नागरिक विमान को ढाल बनाकर आप पर निशाना बनाया तो आपने सावधानी से बहुत सजगता से सिविलियन एयरक्राफ्ट को नुकसान किये बिना कमाल कर दिखाया, उसका जवाब नहीं.’
पाकिस्तानी एयर डिफेंस ढेर
पीएम मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ-साथ हमारे अन्य एयरबेस पर हमले करने की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान के नापाक इरादे हर बार आपने फेल कर दिए. मैं भारतीय वायुसेना के हर एयर वारियर की ह्रदय से सराहना करता हूं. आपने वाकई शानदार काम किया. आप सबने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ढेर कर दिया. आज पाकिस्तान पस्त पड़ा है. हमने सर्जिकल स्ट्राइक के समय देखा तब भी दुश्मन दहल गए थे. आज ऑपरेशन सिंदूर ने देश का मान बढ़ाया है.
भारत के तीन सूत्र
भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर अपने समय पर जवाब देंगे.
कोई भी न्यूक्लियक ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा.
हम आतंकवादियों की सरपरस्त सरकार और आतंकी आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे.
दुनिया भी हमारे इन सूत्रों को समझकर आगे बढ रही है.
देश के एक भी सैन्य रक्षा ठिकाने पर आंच नहीं आई : पीएम मोदी
ऑपरेशन सिंदूर का एक-एक क्षण भारत के शौर्य की गवाही देता है. भारत ने लक्ष्मण रेखा स्पष्ट कर दी है. आर्मी हो एयरफोर्स हो या नेवी हो सबका टारगेट जबरदस्त था. नेवी ने समुद्र पर दबदबा बनाया. सेना ने जमीन से मजबूती दी और वायुसेना ने आसमान से दुश्मन को ढेर किया. बीएसएफ ने दुश्मन को बहुत बड़ी चोट पहुंचाई. ऑपरेशन सिंदूर में मैन पावर के साथ मशीन का क्वार्डिनेशन अद्भुत रहा. भारत के पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम हों या आकाश जैसे मेड इन इंडिया प्लेटफार्म हो या S-400 जैसे सतर्क डिफेंस सिस्टम ने भारत को अभूतपूर्व सुरक्षा दी है. एक महत्वपूर्ण रक्षा कवच भारत पहन चुका है. हमारे एयरबेस हों या दूसरे डिफेंस जोन उन पर आंच तक नहीं आई और इसका श्रेय आप सब को जाता है. मुझे आप सब पर गर्व है.
बॉर्डर पर तैनात हर सैनिक को जाता है. साथियों हमारे पास नई और न्यू एज टेकनालजी का कॉम्बिनेशन है, जिसका पाकिस्तान मुकाबला नहीं कर सकता है, बीते एक दशक में हमारी तीनों सेनाओं के पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेकनालजी पहुंची है. लेकिन नई तकनीक के साथ चुनौतियां भी बड़ी होती हैं. नई तकनीक के हथियारों को सही से हैंडल करना बहुत बड़ी स्किल है. आपने सिद्ध करके दिखा दिया है आप मशीन के गेम में दुनिया में बेहतरीन है. भारत की वायुसेना अब सिर्फ हथियार से ही नहीं ड्रोन और डेटा से दुश्मन को छकाने में माहिर है.
भारत ने सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया, नया भारत दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में ये भी कहा, ‘भारत ने सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है. अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकवादी गतिविधि की या सैन्य दुस्साहस दिखाया तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. अपने तरीके से देंगे. आपका धैर्य, शौर्य, साहर और सजगता को मैं सैल्यूट करता हूं. आपको अपना जुनून ऐसे ही बरकरार रखना है. आपको हमेशा ऐसे ही सतर्क रहना है और दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि ये नया भारत है जो शांति चाहता है लेकिन अगर मानवता पर हमला होता है तो यही नया भारत युद्द के मोर्च में दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है. भारत माता की जय. भारत माता की जय. भारत माता की जय.’
- adampur air base
- adampur air base attack
- adampur air force station
- adampur news
- adampur news today
- india pakistan war pm modi live
- indian airforce
- live
- live streaming
- modi adampur airbase live
- modi adampur base live
- modi live today
- modi on operation sindoor
- modi on paksitan
- modi today live
- modi visit adampur airbase live
- operation sindoor pm modi
- pm modi after ceasefire
- pm modi live
- pm modi live india pakistan war
- pm narendra modi live