भारत की सख्ती के बाद PAK ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को लौटाया
- By rakesh --
- 14 May 2025 --
- comments are disable
भारत की सख्ती के बाद PAK ने BSF जवान को लौटाया… 20 दिन बाद अटारी बॉर्डर से स्वदेश लौटे पूर्णम कुमार शॉ
पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को वापस लौटा दिया है. पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल को वापस भेजा है.
वे पिछले करीब बीस दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे. कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार सुबह 10:30 बजे वतन वापस लौटे हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है.
पूर्णम कुमार, गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया. वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे. भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किए, जिससे तनाव बढ़ गया. ऐसे में पूर्णम के परिवार की चिंता और भी बढ़ गई.
पूर्णम कुमार की पत्नी राजनी ने उम्मीद जताई थी कि डीजीएमओ की बातचीत में पूर्णम कुमार के मुद्दे को उठाया जाएगा. उन्होंने कहा था, ‘जब भारतीय सेना ने 3 मई को एक पाकिस्तानी रेंजर को राजस्थान में हिरासत में लिया, तब लगा था कि शायद मेरे पति को भी छोड़ा जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब DGMO वार्ता से नई उम्मीद जगी है.’
- BSF
- bsf jawan
- bsf jawan captured by pakistan
- bsf jawan cross border
- bsf jawan cross pakistan border
- bsf jawan firozpur
- bsf jawan in pakistan
- bsf jawan india pakistan border
- bsf jawan injured in pakistan firing
- bsf jawan ka kya hua
- bsf jawan ko pakistan ne pakda
- bsf jawan news
- bsf jawan pakistan
- bsf jawan purnam kumar pakistan
- bsf jawan purnam kumar shaw
- bsf jawan wife
- pakistan delays handing over bsf jawan
- pakistan drone shot down by bsf