Singapore General Election: 27 लाख वोटर करेंगे फैसला

Singapore General Election: 27 लाख वोटर करेंगे फैसला, वापसी की तैयारी में पीएम लॉरेंस; आज रात तक आएंगे नतीजे

सिंगापुर में शनिवार 2025 के आम चुनाव (GE2025) के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग रात 8 बजे तक चलेगी। इस बार 27,58,846 रजिस्टर्ड वोटर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके लिए पूरे देश में 1,240 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

बता दें कि इस बार कुल 97 में से 92 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि 5 सीटों पर सत्ताधारी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) पहले ही बिना मुकाबले जीत चुकी है। इस चुनाव चुनाव में 11 राजनीतिक दल और 2 निर्दलीय उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर इस सिंगापुर के आम चुनाव में कुल 211 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।