नेपाल चुनाव : बालेन शाह की आंधी, सिंगल डिजिट में सिमटे भारत विरोधी ओली

नेपाल में बालेन शाह की आंधी, RSP 86 सीटों पर आगे; सिंगल डिजिट में सिमटे भारत विरोधी ओली
नेपाल के चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है। इसिलए बाकी के चुनाव नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।

गुरुवार को नेपाल में हुए चुनाव में योग्य मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने अपने वोट डाले थे। इस चुनाव में 65 पार्टियों के 3,400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।