‘अब हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए’, शहबाज सरकार का आया बयान

‘अब हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए’, PM मोदी की चेतावनी के बाद डरा पाकिस्तान; शहबाज सरकार का आया बयान
.
जियो टीवी को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से सारे नाते तोड़ दिए हैं. आतंकवाद के मुद्दे पर एक फिर से पाक के रक्षामंत्री ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “दुनिया के देश पाकिस्तान आकर जांच कर लें कि यहां आतंकवादियों के कैंप हैं या नहीं. हमने तो आतंकवाद से सालों पहले अपने रिश्ते-नाते सब तोड़ दिए हैं.”