बीजिंग में मिले चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के टॉप लीडर्स !
- By rakesh --
- 21 May 2025 --
- comments are disable
बीजिंग में मिले चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के टॉप लीडर्स, फिर CPEC को लेकर आया बड़ा एलान
चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का दायरा अब अफगानिस्तान तक बढ़ाया जाएगा. बुधवार, 21 मई को चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस पर राजी हुए हैं. बीजिंग में मीटिंग के दौरान तीनों देशों के टॉप लीडर्स ने आपस में त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमति दी है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और तालिबान शासित अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी ने बीजिंग में एक अनौपचारिक मुलाकात की. इसके बाद CPEC को लेकर एक बड़ा एलान किया गया कि अफगानिस्तान तक इस परियोजना का विस्तार होगा.
बता दें कि भारत 60 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.13 लाख करोड़ रुपये) की लागत वाले CPEC के निर्माण का विरोध करता है, क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से होकर गुजर रहा है.
- afghan extension
- afghanistan
- afghanistan and china
- afghanistan and the united states
- afghanistan-us
- as india warns on cpec
- asim munir pakistan
- business today
- china and pakistan strike deal with taliban
- china-pakistan economic corridor
- india pakistan tensions
- india pakistan ties
- india-china relations
- Middle-East
- pahalgam terror attack
- pak afghan ties
- pak china ties
- pakistan news
- pakistan-china relations
- un security council
- us sanctions