नहीं थम रहा है औरंगजेब विवाद, पुलिसिया कार्रवाई तेज !
- By rakesh --
- 18 Mar 2025 --
- comments are disable
औरंगजेब विवाद के बाद नागपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल
नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र का दहन करने के बाद तनाव बढ़ गया है. मुस्लिम समुदाय ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि दहन के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी है.
सोमवार शाम सात बजे से 7:30 बजे के बीच शिवाजी चौक के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे. ये लोग दोपहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से नाराज थे. जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, वहां मौजूद एक अन्य समूह ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया.
पुलिस ने पहुंचकर दोनों विरोध प्रदर्शन कर रहे समूहों को अलग किया और शिवाजी चौक से चित्निस पार्क की ओर खदेड़ दिया. हालांकि चित्निस पार्क से आगे, भालदार पुरा इलाके से पुलिस पर भारी मात्रा में पत्थरबाजी की गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लेकिन लगातार हो रही पत्थरबाजी के चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. सूत्रों के अनुसार, पत्थरबाजी के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.
- abu azmi viral video
- aurangabad
- aurangzeb
- aurangzeb history
- aurangzeb love story
- aurangzeb movie
- aurangzeb road
- aurangzeb row
- aurangzeb story
- aurangzeb tomb
- aurangzeb vs shivaji
- cm fadnavis on aurangzeb
- fadnavis on aurangzeb
- fadnavis on aurangzeb tomb
- history of aurangzeb
- how aurangzeb died
- kya hain auranzeb vivad
- manoj muntashir viral video
- on aurangzeb
- shaniwar wada
- story of aurangzeb
- viral
- viral shorts
- viral videos
- virat kohli