G-20 समिट की टूटी परंपरा, अमेरिका के बायकॉट के बाद भी प्रस्ताव पास !

G-20 समिट की टूटी परंपरा, अमेरिका के बायकॉट के बाद भी प्रस्ताव पास; साउथ अफ्रीका से ट्रंप को कड़ा संदेश

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल देशों ने जलवायु परिवर्तन पर एक ऐतिहासिक घोषणापत्र पारित किया है. जी20 देशों के समूह की ओर से घोषणापत्र पर अमेरिका के विरोध और बहिष्कार के बाद बावजूद सर्वसम्मति से सहमति बनी है. जी20 समूह की ओर से उठाए गए इस कदम को परंपरा के हटकर बताया जा रहा है, क्योंकि जी20 में शामिल दुनिया भर के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अमेरिका की अनुपस्थिति में एक संयुक्त घोषणापत्र पारित किया. दरअसल, जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का अमेरिका ने बहिष्कार किया है. इसके पीछे मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका के राजनयिक मतभेद को कारण बताया गया है