नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, 2047 विकसित राष्ट्र !
- By rakesh --
- 24 May 2025 --
- comments are disable
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। बता दें ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।
जानकारी के मुताबिक बैठक में बजट 2025-26 में की गई पहलों और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन की ओर से जवाबी शुल्क लगाए जाने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की ओर जाने, चीन की वृद्धि दर में भारी गिरावट आने तथा वैश्विक स्तर पर देशों में आर्थिक गतिविधियों में मंदी आने की संभावना के बावजूद, भारत की चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.2-6.7 फीसदी के दायरे में रहने की उम्मीद है।
नीति आयोग की शीर्ष संस्था गवर्निंग काउंसिल में सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। पिछले साल नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा नहीं लिया था।
- hindu rashtra
- kaise 2047 tak viksit banega bharat
- pm modi on viksit bharat
- pm modi on viksit bharat 2047
- pm modi on viksit rashtra
- vikasit desh
- viksit
- viksit aur vikassheel desh mein antar
- viksit aur vikassheel mein antar
- viksit aur vikasshil desh mein antar
- viksit bharat
- viksit bharat 2047
- viksit bharat ki sankalp yatra
- viksit bharat ki sankalp yatra kya hai
- viksit bharat programme
- viksit desh
- viksit desh kise kahte hai
- viksit desh kya hai