बिरसा मुंडा के सपनों से भटक गया है झारखंड : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 28 Apr 2025 --
- comments are disable
बिरसा मुंडा के सपनों से भटक
गया है झारखंड : सुदेश महतो
खूंटी। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा ने जिन सपनों को लेकर संघर्ष किया था, उनसे झारखंड भटक गया है। आजसू पार्टी ही झारखंडी जनता की खूंटी परिसदन में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं को झारखंड के नवनिर्माण के लिए कमर कसना होगा। बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना होगा। बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन को मजबूत करने की रणनीति तथा झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने झारखंड में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को उठाने और उनके हित में काम करने की आवश्यकता है।
बैठक में पार्टी विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने, स्थानीय नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव साझा किए और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।
बैठक में अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, केंद्रीय सचिव सुधा मुंडू, जिला प्रभारी रमेश भगत, अभिषेक राज हेरेंज, जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, दिलीप कुमार, अरुण महतो, धनीराम लोहरा, यशवंत साहू, सूरज महतो, पुनीत कश्यप, मुकेश कश्यप, अमित श्रीवास्तव, पंकज जयसवाल, अरुण नाग, हरीश कुमार, ज्ञान सिन्हा, ओम वर्मा, दया शंकर झा, मो कैफ, ज्योत्सना केरकेट्टा आदि उपस्थित थे
- ajsu
- ajsu parti
- AJSU Party
- ajsu party 2025
- ajsu party dhanteras
- ajsu party in dhanbad
- ajsu party kendriye mahadhiweshan
- AJSU PARTY LATEST NEWS
- ajsu party latest video
- ajsu party meeting
- ajsu party milan samaroh
- ajsu party mla news
- ajsu party news
- ajsu party news today
- ajsu party office
- ajsu party pitai
- ajsu party ramgarh
- ajsu party silli
- ajsu party supremo sudesh mahto
- ajsu ramgarh
- jharkhand ajsu party
- jmm vs ajsu party
- sudesh mahato ajsu party