पृथ्वी को बचाने का नासा का मिशन सफल, एस्टोरायड से टकराया स्पेसक्राफ्ट

पृथ्वी को बचाने का नासा का मिशन सफल, एस्टोरायड से टकराया स्पेसक्राफ्ट !

नासा ने आज सुबह एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। स्पेस एजेंसी ने पृथ्‍वी को एस्‍टराइड से बचाने का सफलतापूर्ण टेस्ट किया है। इसके तहत उसने अपने डार्ट मिशन को अंजाम दिया। यह पहली दफा हुआ कि किसी ग्रह रक्षा प्रणाली (Planetary defense system) यानि डार्ट मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसका फायदा अब भविष्य में किसी भी एस्टोरायड को खत्म करने में लिया जा सकेगा।

अंतरिक्ष यान सुबह 4.45 मिनट पर डिमोर्फोस नामक एक छोटे एस्टराइड से टकराया। डार्ट स्पेसक्राफ्ट से टकराने वाले एस्टराइड की लंबाई 169 मीटर की थी। इसको लाइव दिखा रहे लाइवस्ट्रीम ने DART के अपने कैमरे द्वारा क्यूब के आकार की तस्वीरों को दिखाया।