मंत्री ने की एएसपी पर हाथ उठाने की कोशिश, अधिकारी ने दिया वीआरएस !

कर्नाटक के मुख्य मंत्री सिद्धारमैया ने एक समारोह में अपने ही राज्य के एक एएसपी नारायण भरमनी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाये जाने का मामना तुल पकड़ता जा रहा है जानकारी के अनुसार एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने  एएसपी को बुलाया और हाथ उठाने की कोशिश की इसके बाद सुरक्षा कर्मी के बीच में आकर हाथ नीचे कर दिए थे।

बाद में एएसपी ने उसी दिन अपना वीआरएस कर्नाटक सरकार को दे दिया।उन्हें एक बार और समझाया गया लेकिन वह डटे हुए हैं और उनका कहना है कि वह भी एक इंसान हैं और जब उन्होंने कोई गलती नहीं की तो मुख्य मंत्री ने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश क्यों की। उनके बच्चे उनकी पत्नी भी उनके इस अपमान को देखकर बहुत ग्लानि महसूस कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि एक कांग्रेसी मुख्य मंत्री का घमंड और उद्दंडता एक अधिकारी के जीवन को तहस-नहस कर दिया। उसे एएसपी जैसी नौकरी को छोड़ना पड़ रहा है।

आईपीएस एसोसिएशन चुप है। प्रशासनिक अधिकारियों का संगठन चुप है।