अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, अब घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, अब घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले दिनों ही स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, अब पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे 89 वर्षीय अभिनेता को लेकर एक राहत की खबर है। एक तरफ जहां धर्मेंद्र को 10 नवंबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था, वहीं अब बताया जा रहा है कि अभिनेता की सेहत में पहले से काफी सुधार है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद अभिनेता के बंगले में ही उनका इलाज जारी रहेगा।

 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र भर्ती थे। सुबह करीब 7:30 बजे धर्मेंद्र को एंबुलेंस में घर लाया गया है। बॉबी देओल एंबुलेंस के पीछे-पीछे अपनी कार में पहुंचे। माना जा रहा है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है, हालांकि अभी परिवार की तरफ से या डॉक्टरों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है।