नाबालिग को एसिड पिलाए जाने की घटना को हाईकोर्ट ने लिया स्वतःसंज्ञान

  • हजारीबाग में नाबालिग को एसिड पिलाने की घटना
  • हाईकोर्ट ने मामले का लिया स्वतःसंज्ञान
  • पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट ने लगाई फटकार

हजारीबाग जिले में 13 साल की नाबालिग को एसिड पिलाए जाने की घटना को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है.  दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने हजारीबाग पुलिस को फटकार लगाई.

झारखंड हाईकोर्ट ने नाबालिग को एसिड पिलाने की घटना पर नाराजगी जाहिर की है. एसिड पिलाए जाने की घटना को स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के  मुख्य न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने कड़ी टिप्पणी की. हजारीबाग पुलिस की धीमी और गलत दिशा में जांच को लेकर पर फटकार लगाई. दोषियों पर अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है.  इस मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी