अहमदाबाद के बंद फ्लैट में मिला 100 किलो सोना!

अहमदाबाद के बंद फ्लैट में मिला 100 किलो सोना! रेड में DRI और ATS टीम के उड़े होश

गुजरात के अहमदाबाद से एक होश उड़ा देने वाली खबर आई है. अहमदाबाद शहर के पालडी इलाके में स्टॉक मार्केट संचालक के खाली फ्लैट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत की. इस रेड में टीम को जो कुछ मिला, उसे देखकर मानों अधिकारियों की आंखें बाहर आ गई हैं.

स्टॉक ब्रोकर के बंद पड़े फ्लैट से 100 किलो सोना, भारी मात्रा में जेवर और बहुत सारा कैश बरामद हुआ है. जांच एजेंसियों और पुलिस को सूचना मिलने के इस रेड को अंजाम दिया गया. करीब 25 अधिकारियों ने आज (सोमवार, 17 मार्च) दोपहर शेयर बाजार संचालक के पालडी स्थित आविष्कार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 पर छापा मारा. पता चला कि इस फ्लैट के मालिक महेंद्र शाह और मेघ शाह नाम के व्यक्ति हैं.